Hero Xtreme 200S: भारत में स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट लगातार बढ़ रहा है और युवा राइडर्स अब सिर्फ माइलेज ही नहीं बल्कि स्टाइल और परफॉर्मेंस को भी प्राथमिकता देते हैं इसी ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए Hero MotoCorp ने अपनी फ्लैगशिप स्पोर्ट्स बाइक Hero Xtreme 200S को लॉन्च किया यह बाइक न सिर्फ आकर्षक डिजाइन के साथ आती है बल्कि इसमें दमदार इंजन और एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।
Hero Xtreme 200S को खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो रोज़ाना की सवारी के साथ-साथ वीकेंड पर स्पोर्टी राइड का मज़ा लेना चाहते हैं इसकी कीमत और EMI विकल्प इसे और भी ज्यादा किफायती बनाते हैं।

Hero Xtreme 200S
बाइक का डिजाइन पूरी तरह से स्पोर्टी और एयरोडायनामिक है इसमें फुल फेयरिंग दी गई है जो इसे एक प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक का लुक देती है LED हेडलैंप, LED टेललाइट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके आधुनिक फीचर्स को दर्शाते हैं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मौजूद हैं इसके अलावा, बाइक तीन आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जो युवाओं को अपनी ओर खींचते हैं।
Engine, Mileage, and Performance
कंपनी द्वारा बाइक मे 199.6cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व इंजन दिया गया है जो लगभग 18.9 PS की पावर और 17.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और स्मूद राइडिंग अनुभव प्रदान करता है।
माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 35-40 kmpl तक देती है जो इस सेगमेंट के हिसाब से काफी अच्छा है इस बाइक में 12.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है Hero Xtreme 200S की टॉप स्पीड लगभग 115-120 kmph है जो इसे शहर और हाईवे दोनों पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है।
Suspension and Braking System
Hero Xtreme 200S में फ्रंट और रियर दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं इसके साथ सिंगल चैनल ABS भी मिलता है जो ब्रेकिंग को और सुरक्षित बनाता है सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है जिससे खराब सड़कों पर भी राइडिंग आरामदायक रहती है।
Price and Finance Options
आपकी जानकारी के लिए बता दे की भारतीय मार्केट मे बाइक की प्रारंभीक कीमत ₹1.30 लाख से ₹1.45 लाख के बीच तय की गई हैं आप इसे ₹2,769 की मंथली इंस्टालमेंट पर भी खरीद सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमें मीडिया तथा अतिरिक्त सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है। हमारे चैनल के द्वारा इस आर्टिकल की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है अतः आप किसी भी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि हमारे से किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो कमेंट बॉक्स में इसकी जानकारी प्रस्तुत करके हमें सहायता करें।
Hero Xpulse 210: कॉलेज बॉयज़ की पहली पसंद! दमदार इंजन के साथ पाएं बेमिसाल माइलेज सिर्फ ₹20,000 मे